फसल बीमा के लिए शासकीय कंपनियां बनाएगी सरकार, सब्सिडी सीधे खाते में डालने की तैयारी

shivraj-minto-hall

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| किसानों के नाम पर सब्सिडी पर खेल करने वाली कंपनियों पर सरकार लगाम कसने की तैयारी कर रही है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ऐलान करते हुए कहा कि किसानों (Farmers) के लिए नई योजना लाई जायेगी| इस योजना से सीधे सब्सिडी का पैसा किसानों के सीधे खातों में जाए। श्री चौहान ने कहा कि फसल बीमा योजना (Fasal Bima Yojna) को और अधिक कृषक हितैषी व सुलभ बनाने के लिए इसका संचालन राज्य शासन की कंपनी से कराने और विभिन्न अनुदान की राशि सीधे किसान के खाते में जारी करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से चर्चा करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम किसान कल्याण योजना का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

उपचुनाव के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने किसानों को बड़ी सौगात दी है| राजधानी के मिंटो हाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम आधारित उद्यानिकी फसल बीमा योजना के बीमा दावा राशि के 100 करोड़ रुपए 1 लाख 72 हजार किसानों के खाते में सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के अंतर्गत 1 लाख 75 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक से डाली गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 5 लाख 70 हजार 298 किसानों को यह राशि जारी की गई थी। प्रदेश के 77 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जाना है। राशि अंतरण की प्रक्रिया सतत् जारी रहेगी। इस तरह अब किसानों को साल भर में 10 हजार रुपए की राशि खाते में आएगी|

सीएम ने कहा कि सरकारी कम्पनी बनाकर फसल बीमा की राशि का भुगतान करने की योजना है, किसानों के साथ फसल बीमा कम्पनी खेल करती हैं जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। किसानों को मिलने वाली अलग-अलग सब्सिडी को लेकर कहा कि हमें किसानों के खाते में ही सीधे राशि देना है। किसी दुकानदार को या अन्य को नहीं देना है। इस मामले में भी पीएम से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कोई भी किसान अपनी मर्जी से अब अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। उसे मंडी में ट्रैक्टर तक ले जाने की जरूरत नहीं है। अगर उसे कहीं उचित दाम नहीं मिल रहा है तो सरकार उसकी फसल खरीद ही रही है। प्रधानमंत्री ने किसान को उनका हक दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किसान कल्याण के लिए समर्पित हैं। किसानों को हरसंभव सहायता और आगे बढ़ने के मौके उपलब्ध कराया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews