कांग्रेस ने की गुजरात से एशियाई शेर मध्य प्रदेश लाने की मांग, उमंग सिंघार ने पूछा ‘क्या पीएम मोदी गुजरात को देश का अलग हिस्सा मानते हैं’

Umang Singhar

Congress demands to bring Asiatic lion from Gujarat to MP : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि अगर हमारे यहां अफ्रीका से चीते आ सकते हैं तो फिर गुजरात से एशियाई शेर (Asiatic lion) क्यों नहीं लाए जा सकते हैं। इसे लेकर कई बार यहां के वन विभाग ने मांग भी की लेकिन इतने सालों में इसपर कोई निर्णय नहीं हुआ। उमंग सिंघार ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी गुजरात को देश का अलग हिस्सा मानते हैं।

उमंग सिंघार ने की मांग

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष ने ये मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। उन्होने कहा है कि ‘मैंने ही वन मंत्री रहते चीतों की फ़ाइल पास की थी, अगर देश में अफ़्रीका से चीतें आ सकते है तो गुजरात के गिर से मध्य प्रदेश में “एशियाटिक LION” क्यों नहीं आ सकता है ? मोदी सरकार सिर्फ अपनी ब्रांडिंग में लगी है।’ उमंग सिंघार ने कहा उन्होने प्रधानमंत्री मोदी से भी मध्य प्रदेश में एशियाई शेर लाने की मांग की थी, लेकिन इतने सालों में कोई कदम नहीं उठाया गया।

एशियाई शेरों का घर कहलाता है गिर नेशनल पार्क

उन्होने कहा कि गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि वो सड़कों पर आ रहे हैं, एक्सीडेंट हो रहे हैं लेकिन मोदी जी नहीं चाहते कि वो एमपी आए..वो सिर्फ ब्रांडिंग चाहते हैं। उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश की वन संपदा बहुत संपन्न है और एशियाई शेर भी यहां आने चाहिए। बता दें कि गुजरात के गिर के राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य को एशियाई शेरों का घर कहा जाता है क्योंकि एशिया में सिर्फ इसी स्थान पर एशियाटिक लायन हैं। 2020 में हुई गिनती के मुताबिक वहां 675 एशियाई शेर हैं और अब विपक्ष ने मांग की है कि जिस तरह अफ्रीका से मध्य प्रदेश में चीते लाए गए हैं, वैसे ही एशियाई शेरों को भी यहां लाया जाए। उमंग सिंघार ने कहा कि एमपी में वन क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां शेरों के लिए पर्याप्त स्थान है इसलिए टाइगर स्टेट कहलाने और चीतों के आने के बाद अब यहां शेर भी लाए जाने चाहिए।

https://twitter.com/UmangSinghar/status/1739145980212293699

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews