भोपाल में धंसी सड़क पर कांग्रेस ने चढ़ाई फूलमाला, भाजपा सरकार पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

गड्ढे को देखकर भोपाल के निवासी आक्रोशित हो गए उनका कहना था कि सड़क धंस गई ये राजधानी का हाल है, ये भारतीय जनता पार्टी का विकास है, भाजपा कहती है कि सब अच्छा है लेकिन जनता परेशान है।
congress protest

राजधानी भोपाल में एमपी नगर से ज्योति टॉकीज तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने से हुए गड्ढे पर सियासत शुरू हो गई है,  प्रशासन ने गड्ढे को भरने की प्रक्रिया शुरू की उससे पहले ही कांग्रेस नेता वहां पहुंच गए और उन्होंने गड्ढे में फूलमाला चढ़ाकर नारेबाजी की।

मध्य प्रदेश में बारिश के चलते सड़कों का बुरा हाल है,  पूरे प्रदेश में अधिकांश सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है पैदल चलने वाले भी परेशान हैं इसे लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर है और इस बीच आज राजधानी भोपाल की एक मुख्य सड़क धंस गई और वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया।

ज्योति टॉकीज के पास आज गुरुवार को दिन के समय अचानक तेज आवाज के साथ सड़क धंस गई और वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया, अच्छी बात ये रही कि जिस समय सड़क धंसी उस समय उसके ऊपर से कोई  राहगीर या फिर वाहन नहीं निकल रहा था वर्ना दुर्घटना हो सकती थी।

सड़क धसने की ये वजह बताई प्रशासन ने 

मौके पर पहुंचे एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे ने मीडिया से कहा कि सड़क के नीचे से नाला बह रहा है, तेज बारिश हो रही है इस कारण ऐसा हुआ है इसे सुधार दिया जायेगा संभव है कोई तकनीकी कमी हो, उधर जनता प्रशासन से सहमत नहीं दिखी उसने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।

कांग्रेस ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप 

भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ही कांग्रेस भी इस सड़क पर पहुंच गई और उसने प्रदर्शन किया, कांग्रेस नेताओं ने गड्ढे में उतरकर उसपर फूलमाला चढ़ाई और वहीं बैठकर नारेबाजी की, कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews