अपने विधायकों को जयपुर भेजेगी कांग्रेस !

अपने विधायकों को जयपुर भेजेगी कांग्रेस !

भोपाल। प्रदेश में मचे सियासी हंगामे की बीच जहां बीजेपी अपने 100 से ज्यादा विधायकों को वाया दिल्ली हरियाणा के मानेसर शिफ्ट कर चुकी है, अब कांग्रेस भी अपने विधायकों को जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी में है।

कांग्रेस के पास फिलहाल 92 विधायक हैं, सिंधिया के इस्तीफे के बाद सिंधिया समर्थक 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है और ऐसे में कांग्रेस किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिये खबर आ रही है कि कांग्रेस अपने विधायकों को बचाने के लिये कहीं दूर भेजने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक जयपुर के एक होटल में कमरे भी बुक कर लिये गए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र के विधायकों को भी राजस्थान भेजा गया था।

इस बार मध्यप्रदेश में सियासी होली ने जहां कांग्रेस के रंग उड़ाने की कोशिश की, वहीं बीजेपी उम्मीद के नए रंग में रंगी दिख रही है। मंगलवार को सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। इससे पहले रविवार को ही सिंधिया समर्थक विधायकों से पार्टी का संपर्क टूट गया था और सिंधिया के  इस्तीफे की घोषणा के बाद 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि सीएम कमलनाथ अब भी दावा कर रहे हैं कि अगर फ्लोर टेस्ट की स्थिति आती है तो व बहुमत साबित करेंगे, और इसी कवायद के चलते वो फिलहाल अपने विधायकों को बचाने के लिये सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews