मौलाना बदरुद्दीन के बददिमाग बोल, नरोत्तम मिश्रा ने की खिंचाई

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

Narottam Mishra on Maulana Badruddin Ajmal : AIUDF अध्यक्ष मौलाना अजमल के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। असम के मुस्लिम नेता ने करीमगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदुओं को लेकर कहा था कि वे 40 साल की उम्र तक गैर कानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं और उसके बाद शादी करते हैं तो उनमें बच्चा पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है। उन्होने कहा कि हमारे यहां तो कम उम्र में शादी हो जाती है और हिंदुओं को भी हमारा फॉर्मूला अपनाना चाहिए।

सांसद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल के इस बयान की देशभर में निंदा हो रही है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने ने भी उन्हें नसीहत दी है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘आज वह माँ भी शर्मसार होगी जिसकी कोख से आपने जन्म लिया है। नारी की स्तुति करने वाले देश में उसे भोग्या और संतान उत्पन्न करने वाली मशीन की मानसिकता को बदलें।’ बता दें कि इस मामले पर हंगामा होने के बाद बदरुद्दीन अजमल ने सफाई देते हुए कहा है कि अगर उनकी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई है तो वो अपने शब्द वापिस लेते हैं। इस मामले में असम के एक हिंदूवादी संगठन ने उनके खिलाफ नागांव सदर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

अजमल ने अपने बयान में कई विवादास्पद टिप्पणियां की थी। उन्होने कहा कि ‘वो (हिंदु) 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं। 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है। उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए।’ इसी के साथ उन्होने लव जिहाद पर भी विवादित बात कही थी। इसे लेकर बीजेपी ने उन्हें औरंगजेब का दूसरा संस्करण बताय है। उनकी इस बात से वो बीजेपी समेत कई हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”777613058″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews