मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, कॉन्टेक्ट में आए कर्मचारियों की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, कॉन्टेक्ट में आए कर्मचारियों की जांच के आदेश

भोपाल

राजभवन (Rajbhawan) के बाद अब कोरोना ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CM office) में भी दस्तक दे दी है। मंत्रालय के जिस भवन में सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj sing chauhan) बैठते हैं, वहां एक भृत्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ मंत्रालय में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या 11 हो गई है।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (corona positive) आने के बाद उस कर्मचारी को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। शनिवार को ही ये रिपोर्ट आई है और जानकारी के मुताबिक प्रभावित व्यक्ति 2 जून तक दफ्तर आ रहा था। उसे एम्स में भर्ती कराने के साथ ही करीब पांच दिन पहले जो एक अन्य कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया था, उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है और उसके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों व अन्य लोगों की कोरोना जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। बता दें कि मंत्रालय में अब तक कुल 11 मरीज पाए जा चुते हैं और इनमें से एक की मौत हो चुकी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऑफिस वल्लभ भवन-2 में है और इसी इमारत में पहले 10 कर्मचारी संक्रमित पाए जा चुके हैं। अब कोरोना के सीएम कार्यालय तक पहुंचने के बाद मंत्रालय में आने वाले कर्मचारियों में भय का माहौल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews