भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़े MD ड्रग्स बेच रहे आरोपी, कैश और पाउडर बरामद

पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए है, वही आरोपियों के पास से 14.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर एवं एक मोबाईल फोन जप्त किया है।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने नशे के विरूद्ध कार्रवाई की है, क्राइम ब्रांच ने एमडी पाउडर के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए है, वही आरोपियों के पास से 14.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर एवं एक मोबाईल फोन जप्त किया है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी 

मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी,  कि दो लड़के जो लगभग 20 -22 साल के होगे, जो एम.डी. पाउडर लेकर रूस्तम आहता श्यामला हिल्स के सामने गली में खड़े होकर बेचने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर  क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल रूस्तम खाँ अहाता के आगे गली में पहुची, मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार दो लड़के खड़े दिखे जन्हे घेराबंदी कर पकड़ा उनका नाम पता पूछने पर समीर शरीफ उद्दीन और सोहेल खान भोपाल का होना बताया। दोनो संदेहियो की तलाशी लेने पर समीरउद्दीन के पास से एक मोबाईल एवं एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 10 छोटी छोटी पारदर्शी पन्निया मिली। समीरउद्दीन ने पुलिस को बताया की यह मादक पदार्थ एमडी है। वही सोहेल खान के पास से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 08 छोटी छोटी पारदर्शी पन्निया मिली जिसके बारे मे सोहेल खान से पूछने पर उसने मादक पदार्थ एमडी होना बताया।

आरोपियों से पूछताछ 

पुलिस अब आरोपियो से पूछताछ कर रही है, पुलिस को संभावना है कि पकड़े गए आरोपी पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है, फिलहाल पुलिस एम डी को रखने परिवहन करने के संबंध मे पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews