दतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार ने बताया जनता का फैसला, कहा “मध्य प्रदेश की राजनीति का टेस्ट एंड ट्रायल”

कांग्रेस नेता ने कहा कि मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना संदेश दिया है। उन्होंने कहा तमाम तरह के दबाव के बावजूद जनता ने अपना रुख साफ कर दिया है और ये प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है।
Umang Singhar Madhya Pradesh

Umang Singhar

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और मतदाताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक मशीनरी का व्यापक इस्तेमाल किया गया, इसके बावजूद जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उपचुनाव के दौरान उन्होंने स्वयं दतिया का दौरा किया था जहां लोगों ने उन्हें बताया कि मतदाताओं को डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे क्षेत्र में भाजपा का आतंक का माहौल था और महिलाएं, व्यापारी, किसान तथा युवा विभिन्न समस्याओं से परेशान थे।

उमंग सिंघार ने कहा ‘टेस्ट एंड ट्रायल’

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस की लगातार बढ़त के बीच उमंग सिंघार ने भरोसा जताया है कि अंतिम परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएगा। उन्होंने कहा कि यदि दतिया की जनता कांग्रेस को जनादेश देती है तो यह प्रदेश की राजनीति के लिए एक “टेस्ट एंड ट्रायल” साबित होगा।

बीजेपी पर आरोप लगाए

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनाव में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया और मतदाताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अपने दतिया दौरे के दौरान लोगों ने उन्हें बताया था कि उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कहा कि क्षेत्र में महिलाएं, व्यापारी, किसान और युवा विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों को बिजली और खाद की दिक्कत है, जबकि अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दतिया में अवैध गतिविधियां बढ़ी हैं और जनता ने इन्हीं मुद्दों पर अपना फैसला सुनाया है। उमंग सिंघार ने कहा कि यदि अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आता है, तो यह सिर्फ दतिया की जीत नहीं होगी, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में जनता के बदलते रुख का संकेत भी होगी। बता दें कि दतिया उपचुनाव में शुरु से ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है और कुछ ही समय में अंतिम परिणामों की घोषणा हो सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews