भोपाल के माइनिंग कारोबारी के यहाँ दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, रिश्वत देने और स्वीकृति से ज्यादा खनन करने के आरोप

राजधानी के नामी खनन कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आज सुबह दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छापामार कार्रवाई की, आयकर विभाग को शिकायत मिली है कि दिलीप गुप्ता ने स्वीकृति से ज्यादा खनन किया है और इसके लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत भी दी है ।
income tax raid

income tax raid

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आज बुधवार को एक बड़ी खबर आई है, दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम में खनन कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग में शिकायत की गई थी कि कारोबारी दिलीप गुप्ता ने स्वीकृति से ज्यादा खनन किया और इसके लिए उसने माइनिंग में दलाली के लिए प्रभावशाली व्यक्ति को 5 करोड़ रुपये की रिश्वत भी दी।

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने भोपाल में दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की, आईटी की टीमों ने भोपाल के अलावा दिल्ली, छतरपुर, कानपुर सहित कई अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा है, सभी ठिकानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

होशंगाबाद रोड स्थित टाउनशिप में पार्टनरशिप 

जानकारी के मुताबिक आईटी की कार्रवाई में मध्य प्रदेश पुलिस और प्रशासन के कुछ आला अधिकारियों की भी मदद ली जा रही है, कहा जा रहा है कि कुछ व्हाट्स एप चैट भी टीम को मिले है, स्वीकृति से ज्यादा खनन करने की भी बात सामने आई है, दस्तावेजी जाँच में होशंगाबाद रोड स्थित एक लक्जरी टाउनशिप में पार्टनरशिप के प्रमाण मिले है,  माना जा रहा है कि इस मामले में जल्दी ही ED की भी एंट्री होगी।

पिछले साल EOW ने मारा था छापा 

बता दें पिछले साल नवम्बर में EOW ने दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा था ये कार्रवाई चूना भट्टी स्थित आवास और एमपी नगर स्थित ऑफिस में की गई थी, छापे में 21 लाख से अधिक कैश, 60 से अधिक जमीनों के रजिस्टर्स एग्रीमेंट जब्त किये गए थे, ईओडब्ल्यू को 50 से अधिक कंपनियों की फाइलें भी मिलीं थी जिनमें लेन-देन, शेयर और निवेश से जुड़ा ब्यौरा था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews