मतदाता सूची के पुनः पुनरीक्षण की मांग, मुद्दे पर पक्ष विपक्ष एकमत

मतदाता सूची के पुनः पुनरीक्षण की मांग, मुद्दे पर पक्ष विपक्ष एकमत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार को विधानसभा में शून्य काल के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (rameshwar sharma) और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (pc sharma) ने मतदाता सूची (voter list) में त्रुटियों एवं पुनः मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने का मुद्दा उठाया। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के विधायक इस मुद्दे पर एकमत दिखे और उन्होने मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने की बात कही।

ये भी देखिये – माणक अग्रवाल की एमपी ब्रेकिंग न्यूज से खास बातचीत, निष्कासन को लेकर कही ये बड़ी बात

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की मतदाता लोकतंत्र का आधार स्तम्भ है वर्तमान वोटर लिस्ट में अनेक खामियां है, जिसे दूर किए बिना निष्पक्ष निर्वाचन असम्भव है। वहीं वीसी शर्मा ने कहा की 2019 लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची को आधार मानकर पुनरीक्षण कराया जाए। वर्तमान मतदाता सूची में एक ही परिवार के नाम अलग अलग बूथों में जोड़ दिए गए है। 10 साल पहले मृत व्यक्तियों के नाम सूची में है परंतु 18-19 साल के युवाओं को सूची में शामिल नही किया गया है। विधायक पी सी शर्मा ने भी 2019 लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची को आधार मानकर मतदाता सूची का पुनः पुनरीक्षण कराए जाने की बात कही। मंत्री उच्च शिक्षा विभाग मोहन यादव सहित पक्ष विपक्ष ने इस विषय पर अपनी सहमति विधानसभा अध्यक्ष को प्रदान की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews