भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाना ने ली समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुधार पर चर्चा

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीजीपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक की। बैठक में भोपाल पुलिस के अपराध आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया।
Police reforms

राजधानी में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में संवाद और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने की। यहां भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, डीसीपी, एसीपी समेत सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान डीजीपी मकवाना ने पिछले 3 से 4 वर्षों के अपराध से संबंधित आंकड़ों और उनके विश्लेषण पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, हाल के महीनों में भोपाल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों की समीक्षा भी की गई। इसमें संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

डीजीपी ने ली समीक्षा बैठक

भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाना ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि बैठक में पुलिस सुधारों, संसाधनों के वितरण, जनता से संवाद और अपराधों पर हुई कार्रवाइयों सहित कई अहम मुद्दों पर भी डीजीपी के साथ विस्तार से संवाद हुआ।

अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक का उद्देश्य सिर्फ आंकड़ों की समीक्षा नहीं, बल्कि पुलिसिंग की रणनीति को बेहतर बनाना और संसाधनों के उपयोग की प्रभावशीलता को बढ़ाना भी था। डीजीपी ने यहां कहा कि अपराध के बदलते स्वरूप को देखते हुए पुलिस को और अधिक तकनीकी रूप से दक्ष एवं संवेदनशील बनाने की जरूरत है। बैठक में डीजीपी ने अधिकारियों को अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फील्ड में अधिक सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

[dgv_vimeo_video id=”1095848573″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews