मामले की फाइल से गायब हो गए दस्तावेज, कलेक्टर से शिकायत

मामले की फाइल से गायब हो गए दस्तावेज, कलेक्टर से शिकायत
Case of missing documents from the file : भोपाल कलेक्टर कोर्ट में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक मामले के पक्षकार ने आरोप लगाया है कि कोर्ट में चल रहे मामले में फाइल से दस्तावेज गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से कर जांच की मांग की है।
भोपाल की एक्सटॉल एजुकेशन सोसाइटी के कर्ताधर्ता अभिनव भटनागर ने भोपाल कलेक्टर को शिकायत की है। दरअसल अभिनव का एक मामला भोपाल कलेक्टर के कोर्ट में चल रहा है जिसका प्रकरण क्रमांक 0164 /बी-121/ 22-23 है। इसमें कलेक्टर द्वारा अंतिम सुनवाई 2 मई 2023 को की गई थी, जिसमें आदेश 4 मई 2023 को किया गया। इस मामले को हाईकोर्ट में लगाने के लिए पूरी फाइल की प्रति का आवेदन 9 मई को किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि  17 मई को जब शाम 4 बजे तक फाइल की कॉपी बनाई जा रही थी तब कई बार निवेदन करने पर भी नकल विभाग ने आवेदक के पक्ष के आवेदन और एनेक्सचर देने से मना कर दिया और फाइल का अवलोकन नहीं करने दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शाम 6 बजे जब रीडर की अनुमति से फाइल का अवलोकन एडवोकेट आरसी सक्सेना और आदित्य भटनागर ने किया तब पता चला कि फाइल में हमारे वकील द्वारा लगाए गए जवाब दिनांक 14 दिसंबर 22 और दिनांक 2 मई 2023 गायब कर दिए हैं और यह तथ्य छिपाने का भरपूर प्रयास स्टाफ द्वारा किया जा रहा है।
दरअसल पूरा मामला एक संपत्ति का है  जिस पर आवेदक ने लोन लिया था और उसका आरोप है कि राज्य शासन के अनुसार 61 करोड़ की संपत्ति का वैल्यूएशन मात्र 12.50 करोड़ में कर दिया गया और इसे साजिश और धोखे से बनाई गई सर्च रिपोर्ट और गलत वैल्शयून के आधार पर नीलाम कर दिया गया।अब कलेक्टर न्यायालय से फाइल से दस्तावेज गायब होने को लेकर शिकायतकर्ता ने खरीदार सतीश गुप्ता और PNB  बैंक मैनेजर विनोद गुप्ता और रिकवरी एजेंट शेरखान  पर आरोप लगाया है कि उन्होंने छल से आदेश प्राप्त करने के लिए यह सब कराया है। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्कटर से  करते हुए इस पूरे मामले में FIR करने की मांग की है।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews