24 घंटे बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खोला राज- आखिर कैसे हुई बड़ी घटना, देखें वीडियो

24 घंटे बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खोला राज- आखिर कैसे हुई बड़ी घटना, देखें वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंच से गिरने के बाद चोटिल हुए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री (MP Energy Minister)  प्रद्युम्न सिंह तोमर  (Pradyuman Singh Tomar) का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने ये घटना क्यों हुई इसका खुलासा किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि मुझे अहंकार आ गया था, इसलिए ऐसी घटना हुई ।गुरु कृपा और दुआओं से मैं सुरक्षित हूं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में जल्द शुरु होगा झमाझम का दौर, आज इन जिलों में बारिश के आसार

दरअसल, आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान  ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक और शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को ग्वालियर में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार व्यक्ति को अहंकार आ जाता है, हो सकता है मुझे अहंकार आया हो, इसलिए यह घटना हुई। मुझे और अच्छा काम करने की प्रेरणा दी हो।गुरु कृपा और दुआओं से मैं सुरक्षित हूं।  वही गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताते हुए कहा कि गृह मंत्री मिश्रा मेरी कुशलक्षेम जानने आये थे।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

बता दे कि गुरुवार को ग्वालियर में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड का उद्घाटन कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए करीब 10 फीट ऊँचा मंच बनाया गया था।इस पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर सहित कई नेता बैठे थे,जैसे ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भाषण देने के लिए उठे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधा मंच से नीचे जा गिरे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सारी रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews