MP Breaking News

PWD के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर EOW का छापा, बालाघाट-भोपाल और छिंदवाड़ा में जांच, दस्तावेज खंगाल रही टीमें

मध्यप्रदेश में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर छापेमारी की है। गुरुवार सुबह EOW की टीम ने छिंदवाड़ा और बालाघाट स्थित उनके आवासों पर एक साथ दबिश दी।
PWD के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर EOW का छापा, बालाघाट-भोपाल और छिंदवाड़ा में जांच, दस्तावेज खंगाल रही टीमें

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे के ठिकानों पर आज, गुरुवार सुबह छह बजे छापेमारी कार्रवाई की। EOW ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की है।

बालाघाट के अलावा EOW ने सिंगारे के छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित आवासों पर भी दबिश दी। सिंगारे के खिलाफ यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने की मिली शिकायतों के बाद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अबतक बालाघाट स्थित शासकीय आवास की शुरुआती तलाशी में अधिकारियों को करीब 2.5 लाख नगद, एक स्कार्पियो वाहन और एक दर्जन से अधिक संदिग्ध खाली लिफाफे बरामद हुए हैं।

फिलहाल टीम सिंगारे के तीन अलग-अलग शहरों में मौजूद ठिकानों पर संपत्ति, मकानों, बैंक खातों, वाहन, सोने-चांदी के जेवरात, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, अन्य सामान और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू के डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। EOW की जांच में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसका खुलासा कार्रवाई पूरी होने के बाद ही होगा। विस्तृत जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
PWD के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर EOW का छापा, बालाघाट-भोपाल और छिंदवाड़ा में जांच, दस्तावेज खंगाल रही टीमें - MP Breaking News