निगरानी बदमाश पर कातिलाना हमला कर पांच बदमाश फरार

Five-miscreants-absconding-after-a-vicious-attack--

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाका स्थित तड़का रेस्त्रां में बीती रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब पांच बदमाशों एक पुराने दुश्मन को देखकर उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई हैं। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मुन्नु उर्फ मनोज बघेल (35) निवासी करोंद निशातपुरा थाना इलाके का निगरानी बदमाश है। बीती रात तड़का रेस्त्रां करोंद चौराहा पर खाने के लिए गया था। वहां पहले से अयोध्या बाइपास पर रहने वाले रूद्र प्रताप सिंह,विवेक शर्मा,राजेश, विरेंद्र और साथी खड़े थे। सभी ने फरियादी को देखकर उसे कमेंट्स किए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ में मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान रूद्र ने अपने पास रखे एक चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में फरियादी के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद में आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews