खाद्य मंत्री बोले-1 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को एक मुश्त मिलेगा 3 माह का राशन

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) की गरीबों को 3 महिने तक फ्री राशन देने की घोषणा पर अमल शुरु हो गया है। इसके तहत एक करोड़ 11 लाख 32 हजार पात्र परिवारों को अप्रैल, मई एवं जून 2021 का एक मुश्त खाद्यान्न का वितरण शुरु हो गया है।खास बात ये है कि इसमें गरीब परिवार को तीन माह में 25 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति के मान से नि:शुल्क मिलेगा।

यह भी पढ़े.. मप्र के निमाड़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता-पूर्व सांसद का हार्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक की लहर

आज खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) ने बताया कि  कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये पात्र हितग्राहियों को एक मुश्त राशन दिये जाने की व्यवस्था की गई है।इसके तहत राज्य शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित एक करोड़ 11 लाख 32 हजार पात्र परिवारों को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 का एक मुश्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. इन जिलों पर विशेष फोकस, सीएम शिवराज सिंह बोले- अधिकारी और प्रभारी मंत्री तेजी से काम करें

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब परिवारों को राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क दिये जाने वाले खाद्यान्न के साथ ही केन्द्र सरकार (Central Government) से प्राप्त 10 किलो खाद्यान्न का वितरण भी किया जाए। इस तरह परिवार के प्रत्येक सदस्य के मान से 25 किलोग्राम अनाज तीन माह में गरीबों को नि:शुल्क प्राप्त होगा।जो हितग्राही अप्रैल-मई माह का अनाज ले गए हैं उनको जून माह में अतिरिक्त आंवटन की पूर्ति की जाए।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि इसके अन्तर्गत हितग्राहियों को नि:शुल्क राशन वितरित किया जायेगा। इस पर होने वाला व्यय राज्य शासन स्वयं वहन करेगा। जिन हितग्राहियों द्वारा अप्रैल अथवा मई माह का एक रूपये प्रति किलो की दर से भुगतान किया जाकर राशन प्राप्त किया गया है, उन्हें जुलाई एवं अगस्त माह का खाद्यान्न नि:शुल्क दिया जायेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana) के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सम्मिलित पात्र हितग्राही अतिरिक्त रूप से 5 किलोग्राम प्रतिमाह प्रति-व्यक्ति की दर से मई एवं जून में खाद्यान्न नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। यह खाद्यान्न राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह दिये जाने वाले खाद्यान्न के अतिरिक्त होगा।

वन नेशन-वन राशन कार्ड

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड (One Nation – One Ration Card) के तहत प्रवासी मजदूर जो पात्रता श्रेणी के अनुसार राशन कार्ड धारी हैं, को पोर्टेबिलिटि के माध्यम से प्रदेश की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।भारत सरकार के ‘मेरा राशन’ मोबाइल एप पर ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे उन्हें सुविधाजनक तरीके से खाद्यान्न वितरित किया जा सके। सभी पात्रता धारी प्रवासी मजदूर अपने स्थानीय निकाय में जाकर पंजीयन करायें ताकि उन्हें पोर्टेबिलिटि के अन्तर्गत राशन सामग्री प्राप्त हो सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews