पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का दावा, उपचुनाव के बाद कांग्रेस करेगी सत्ता में वापसी

ajay-singh-statement-on-contact-with-bjp-rumors-

भोपाल। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि निकट भविष्य में होने वाले 24 सीटों के उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी। अजय सिंह ने कहा है कि उक्त सीटों की सर्वे रिपोटों ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा की नींद उड़ा दी है, यही वजह है कि मुख्यमंत्री उपचुनावों को अधिक से अधिक समय तक खींचना चाहते हैं।

रीवा प्रवास पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर मप्र में जिस प्रकार से लोकतंत्र का कत्ल किया गया, उस पर जनता आंदोलित है और वह किसी भी सूरत में भाजपा को माफ करने वाली नही है। भाजपा पर आरोप लागते हुए उन्होंने कहा कि जनता की चुनी हुई एक पूर्ण बहुमत की सरकार का अपहरण कर लोकतंत्र का गला घोटने वाले यह समझ चुके हैं कि जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए आतुर है। यही वजह है कि अब उपचुनाव से भागने के उपाय खोजे जा रहे हैं। अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि नोटों के दम पर बनाई गई सरकार जनता के दर्द को क्या समझेगी। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित कभी नही। आने वाले समय में जीत सत्य की ही होगी और मप्र में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की वापसी होगी।

अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि मप्र में सरकार की जगह एक गिरोह बैठ गया है, जो जनता को लूटने के नये- नये तरीके खोज रहा है। डीजल एवं पेट्रोल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश मे मप्र में सबसे महंगा डीजल और पेट्रोल बेंचा जा रहा है। जरूरत के सामानों की कीमतें आसमान को छू रही हैं, अपनी रोजी रोटी छोडक़र बाहर से घर आये मजदूरों को रोजगार नही मिल रहा। लोग दाने- दाने को मोहताज हो रहे हैं और मुख्यमंत्री ज्ञान बांट रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews