पूर्व मंत्री बोले-2 बिल्लियां मलाईदार विभाग के चक्कर में MP का भविष्य गर्त में डाल रही

पूर्व मंत्री बोले-2 बिल्लियां मलाईदार विभाग के चक्कर में MP का भविष्य गर्त में डाल रही

भोपाल।

जैसे जैसे शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में देरी हो रही है वैसे वैसे सियासी हलचल तेज होने लगी है।विपक्ष मुद्दे को आधार बनाकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘महाराज’ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर घेराबंदी कर रहा है। अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस के तेज तर्राट विधायक जीतू पटवारी  (Former minister and Congress  MLA Jitu Patwari) ने शिवराज को कमजोर मुख्यमंत्री और सिंधिया को ‘मिस्टर विभीषण’ करार देते हुए मलाईदार विभाग लेने की बात कही है।

आज मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) 100 दिन तक वे मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाए और अब 10 दिन तक विभागों का बंटवारा नही कर सके हैं।स्वयंभू Tiger विभागों का बँटवारा नहीं कर पा रहे। कारण प्रदेश की जनता को समझ में आ रहा है। शिवराज जी चोथी बार के मुख्यमंत्री बेबस अपार।शिवराज सिंह चौहान जैसा कमजोर मुख्यमंत्री प्रदेश का भला केसे करेगा? वही सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि अब किसानों का मुद्दा खत्म और मलाईदार विभाग का मुद्दा अहम हो गया। कुछ लोग अपने आप को टाइगर बोलते हैं। लेकिन दो बिल्लियां मलाईदार विभाग के चक्कर में एमपी का भविष्य गर्त में डाल रहे हैं।

बता दे कि मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार(shivraj cabinet expansion) के बाद के एक हफ्ते से अधिक समय बीत चुका हैं, लेकिन अभी तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है, जबकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) ने संकेत दिए थे कि गुरुवार तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो जाएगा, लेकिन बडे विभागों को लेकर लगातार फंसते जा रहे पेंच के चलते बंटवारे में देरी हो रही है।यही कारण रहा कि गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक(cabinet meeting) को भी निरस्त कर दिया गया है। अब अगले हफ्ते तक विभागों का बंटवारे होने की संभावना है, चुकी 20 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होने वाला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews