चार बार के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बनाया एक और रिकॉर्ड

चार बार के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बनाया एक और रिकॉर्ड

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है| वो देश के ऐसे पहले सीएम बन गए हैं जिसने बिना मंत्रिमंडल (Cabinet) के 28 दिन सरकार चलाई है, उन्होने 29 वें दिन मंत्रिमंडल का गठन किया है| शिवराज ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी| जिसके बाद 28 दिन उन्होने ‘वन मैन आर्मी’ की तरह पूरे प्रदेश को संभाला|

दरअसल 23 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के शपथ लेने के बाद से ही पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown)लगा हुआ है| इस दौरान मंत्रीमडंल का गठन नहीं हो पाया| लेकिन अब चूंकि लगातार सरकार सवालों के घेरे में घिर रही थी तो ऐसे में मंगलवार को नैनो मंत्रिमंडल का गठन हुआ है| जिसमें 5 मंत्रियों की जगह मिली है|

बता दें कि शिवराज से पहले य़ह रिकॉर्ड कर्नाटक के सीएम येदुरप्पा के पास था| उन्होने 25 दिन बिना कैबिनेट के सरकार चलाई थी, 26 वे दिन कैबिनेट का गठन किया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews