इसी माह से मिल सकता है कर्मचारियों को महंगाई भत्ता

7th Pay Commission

भोपाल।

मध्य प्रदेश सरकार (madhyapradesh government) अपने 10 लाख से ज्यादा अधिकारी- कर्मचारी व पेंशनर्स को महंगाई भत्ता (dearness allowance) देने जा रही है ।दरअसल अक्टूबर 2019 में केंद्र सरकार (central government) ने अपने कर्मचारियों को भत्ता 12% से बढ़ाकर 17% कर दिया था जो 1 जुलाई से देय था।बावजूद इसके मध्य प्रदेश की सरकार ने नहीं बढ़ाया।

आमतौर पर यह परंपरा रही है कि केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ ही राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियो का मंहगाई भत्ता बढा देती है लेकिन खराब आर्थिक स्थिति के चलते इस पर विचार नहीं किया गया। हालांकि मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने अखिल भारतीय सेवा (indian administrative service) के अधिकारियों का 5% भत्ता 24 अक्टूबर 2019 को 1 जुलाई 2019 से बढ़ा दिया था लेकिन अन्य कर्मचारी अधिकारी इस से वंचित थे।

अब सरकार उन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स शिक्षा कर्मियों, पंचायत कर्मियों को भी इसका लाभ देने जा रही है। वित्त विभाग (finance department) के अधिकारियों की मानें तो इससे खजाने पर लगभग ढाई सौ करोड़ पर प्रतिमाह का भार पड़ेगा। वित्त विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इस बात की पूरी उम्मीद है कि इसी माह या तो 6 मार्च को होने वाली कैबिनेट या उसके बाद इस पर अंतिम निर्णय हो सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews