GIS 2025 : PM Modi ने की तारीफ, बोले- आज MP निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है

प्रधानमंत्री ने कहा जिस एमपी में कभी ख़राब सड़कों के कारण बसें तक ठीक से नहीं चल पाती थी वो आज भारत की ईवी रेवोलेशन की लीडिंग स्टेट में से एक है,  जनवरी 25 तक करीब 2 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल एमपी में रजिस्टर हुए है ये करीब 90 प्रतिशत ग्रोथ है ये दिखाता है कि एमपी आज मेन्यूफेक्चर के नए सेक्टर के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। 
GIS 2025 PM Modi

GIS 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 का शुभारंभ किया, उन्होंने “विकसित मध्य प्रदेश” से “विकसित भारत” की यात्रा में आज का यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पीएम ने मध्य प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दो दशक पहले तक लोग MP में निवेश करने से डरते थे। आज MP निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में दो दिवसीय (24-25 फरवरी) ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ किया , उन्होंने कहा ये एक सराहनीय पहल है। पीएम ने कहा ये समिट राज्य की उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचे की अपार संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करके, यह आर्थिक विकास और रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। मध्य प्रदेश को व्यापार और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरते देखना उत्साहजनक है।

मध्य प्रदेश की तारीफ करते हुए  मोदी ने कहा “विकसित मध्यप्रदेश” से “विकसित भारत” की यात्रा में आज का यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए भी मोहन जी और उनकी टीम को बधाई देना चाहता हूँ कि उन्होंने इस वर्ष को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ के रूप में मनाने के निर्णय लिया है।

“दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस” वे का लाभ सबसे अधिक एमपी को मिलता है 

पीएम ने कहा कि बीते दशक में भारत ने इंफ़्रास्ट्रक्चर के बूम का दौर देखा है मैं कह सकता हूँ इसका बहुत बड़ा फायदा एमपी को मिला है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे दिल्ली और मुंबई जैसे दो बड़े शहरों को जोड़ता है इस एक्सप्रेस वे का बहुत बड़ा हिस्सा एमपी से होकर  गुजरता है जिसका लाभ सीधे सीधे मध्य प्रदेश को और यहाँ निवेश करने वालों को मिलता है।

यहाँ हर वो संभावना है वो पोटेंशियल है जो एमपी को देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है

प्रधानमंत्री ने निवेशकों को मध्य प्रदेश की जानकारी देते हुए कहा,  एमपी जनसँख्या के हिसाब से देश का 5वां सबसे बड़ा प्रदेश है, एग्रीकल्चर में टॉप के राज्यों में शामिल है , मिनरल्स में भी एमपी टॉप 5 राज्यों में से एक है, एमपी को जीवनदायिनी माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है, उन्होंने कहा एमपी में हर वो संभावना है वो पोटेंशियल है जो एमपी को जीडीपी के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है।

बीते दो दशकों में मध्य प्रदेश ने ट्रांस्फोर्मेशन का नया दौर देखा है

प्रदेश की भाजपा सरकारों की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा, बीते दो दशकों में मध्य प्रदेश ने ट्रांस्फोर्मेशन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहाँ  बिजली पानी की दिक्कत थी, कानून व्यवस्था की हालत तो और भी ज्यादा ख़राब थी ऐसी हालत में यहाँ इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था  बीते दो दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग MP में निवेश करने से डरते थे। आज MP निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews