MP: किसानों के लिए अच्छी खबर, सोमवार से 32 जिलों में शुरू होगी मूंग की खरीदी, इस बार मिलेगी ये खास सुविधा, जानें रेट-नियम

mp moong purchase

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार 8 अगस्त से ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जाएगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकारें किसानों की आय को दोगुना करने के लिये कृत-संकल्पित हैं। सरकार ने किसानों को लाभान्वित करने के लिये ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर 8 अगस्त से खरीदी का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मानसून के साथ 5 सिस्टम एक्टिव, 7 जिलों समेत 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग की अपडेट

कमल पटेल ने कहा है कि वर्तमान में मूंग का बाजार मूल्य 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल है। शिवराज सरकार 32 जिलों के किसानों से 741 खरीदी केन्द्रों पर 2 लाख 34 हजार 749 पंजीकृत किसानों से 70275 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी करेगी। पंजीयन कराने वाले किसानों से जिलेवार प्रति हेक्टेयर निर्धारित मात्रा में मूंग और उड़द की खरीदी की जायेगी। उड़द 60300 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर निर्धारित 10 जिलों में खरीदी जायेगी। खरीदी का कार्य आगामी 30 सितम्बर तक किया जायेगा।

यह भी पढ़े… Raksha Bandhan 2022 : अगर आपके घर भी जुटते हैं रिश्तेदार, तो इस तरह करें इंतजाम

ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन की समीक्षा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन 8 अगस्त से 30 सितम्बर तक किया जाएगा। उपार्जन में भ्रष्टाचार की संभावना नहीं हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। यदि व्यापारियों द्वारा किसानों के नाम पर मूंग और उड़द का विक्रय किया जाए तो उसकी खरीदी किसी भी कीमत पर नहीं की जाए। किसानों से ही मूंग और उड़द का उपार्जन किया जाए। छोटे किसानों की शत-प्रतिशत मूंग और उड़द के उपार्जन को प्राथमिकता दें। जहाँ तक संभव हो इलेक्ट्रानिक तोल कांटों से तुलाई की जाए। खरीदी लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित हो।

इन जिलों में होगी मूंग/उड़द की खरीदी

ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी बालाघाट, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकला, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मण्डला, शिवपुरी और अशोकनगर में होगी।उड़द की खरीदी जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मण्डला, उमरिया और सिवनी सहित 10 जिलों में की जायेगी।

इस बार मिलेगी ये सुविधा

राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बाजार में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य से कम कीमत और किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार खुद मूंग का उपार्जन करेगी। इसके लिए पहली बार मंडियों से किसानों द्वारा मूंग बेचने का रिकार्ड एकत्र करके कलेक्टरों को भेजा गया है। इससे किसान द्वारा पंजीयन में बताई जाने वाली कुल उपज का बोवनी और औसत उत्पादन के हिसाब से मिलान कराया जाएगा। इसमें अंतर पाए जाने पर मात्रा घटाकर उपार्जन किया जाएगा।

अबतक की अपडेट

  •  मूंग एवं उड़द के उपार्जन के लिए 741 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।
  • अभी 32 जिलों में मूंग फसल के लिए 2 लाख 34 हजार 749 कृषकों द्वारा 6 लाख एक हजार हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया गया है।
  • 10 जिलों में उड़द फसल का 7 हजार 329 कृषकों द्वारा 10 हजार हेक्टेयर रकबे का उपार्जन के लिए पंजीयन कराया गया है।
  • भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम की गाईडलाइन के अनुसार प्रतिदिन प्रति कृषक 25 क्विंटल मात्रा का उपार्जन किया जाना प्रस्तावित है।
  • विपणन वर्ष 2022-23 के लिए मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति क्विंटल और उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6 हजार 300 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews