कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, सामान्य अवकाश घोषित, बंद रहेंगे कार्यालय, मिलेगा लाभ

Govt employee news

demo pic

MP Employees Officers holiday : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी के बाद अब महाराणा प्रताप जयंती पर सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में अधिसूचना 5 मई 2023 को श्रीनिवास शर्मा सचिव के हस्ताक्षर से जारी की गई।इसी के साथ मई में सरकारी कर्मचारियों को एक और अवकाश का लाभ मिलेगा।

 22 मई को सार्वजनिक अवकाश

दरअसल, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा मई के महीने में एक और सामान्य अवकाश घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।इसमें लिखा है कि दिनांक 19 दिसंबर 2022 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए सोमवार दिनांक 22 मई 2023 को महाराणा प्रताप जयंती, पूर्व में घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है।

दिनांक 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी। यह अधिसूचना दिनांक 5 मई 2023 को श्रीनिवास शर्मा सचिव के हस्ताक्षर से जारी की गई।बता दे कि मध्य प्रदेश में  1 मई से 15 जून तक पहले ही स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है और शिक्षकों के लिए अवकाश 1 मई से 9 जून तक घोषित किया गया है।

इन राज्यों में भी अवकाश घोषित

यूपी के कानपुर देहात में भी 11 मई को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए डीएम नेहा जैन द्वारा आदेश जारी किया गया है। वही सिद्धार्थनगर के डीएम संजीव रंजन द्वारा भी जिले में चुनाव के चलते 11 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसके अलावा राजस्थान के सिरोही में उपचुनाव के मद्देनजर 7 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।वही 5 मई को शाम 5:00 से 7 मई को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews