MP बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, सितंबर में मिलेगी यह खास सुविधा, बिलों में भी पा सकते है छूट, जानें किस तरह मिलेगा लाभ

electricity bill payment

MP Electricity Consumers 2023 : मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली बिल भुगतान केन्द्र सितम्बर माह में 9,16,23,30 (सभी शनिवार),10,17,24 सितम्बर (सभी रविवार),19 सितम्बर (गणेश चतुर्थी) एवं 28 सितम्बर (मिलाद-उन-नबी/अनंत चतुर्दशी) को सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे।

16 जिलों में अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केन्द्र 

  • भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
  • बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे राजधानी के जोनल ऑफिस में आईसेक्ट (AISECT) कियोस्क के माध्यम से कैश के जरिए बिल भुगतान तथा ऑनलाइन माध्यम से भी बिल भुगतान कर सकेंगे।
  • कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

बिना अतिरिक्त चार्ज दिए उपभोक्ता कर सकेंगे बिलों का भुगतान

  • कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, MP ऑनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क,POS मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराये गये हैं। यहाँ पर उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता कंपनी की बेवसाइट portal.mpcz.in पर एचडीएफसी (payU) एवं इंडियाआइडिया डॉट कॉम (बिल डेस्क) के पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध विकल्प डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड, UPI ,इंटरनेट बैंकिंग, ECS/ EBPS/ एनएसीएच/कैश कार्ड/वॉलेट्स आदि के माध्यम से अथवा GOOGLE PAY,PHONE PAY, अमेजान पे, फ्री रिचार्ज आदि के माध्यम से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी छूट

  • कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है साथ ही अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है।
  • गौरतलब है कि कंपनी द्वारा वितरण केन्द्र कार्यालयों में पीओएस मशीन के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्र में अधिकृत मीटर रीडर तथा लाइन कर्मचारी द्वारा घर-घर जाकर भी बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

— Energy Department, MP (@Energy_MPME) September 8, 2023

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews