गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए कई पर्सनल लोन ऐप्स, सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला

गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए कई पर्सनल लोन ऐप्स, सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपने गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से कोई पर्सनल लोन ऐप (personal loan app) या फाइनेंशियल ऐप डाउनलोड किया है, को उसे क्रॉस चैक कर लें। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने भारत में कई ऋण ऐप (loan app) को प्ले स्टोर से हटा दिया है।

गूगल ने सैकड़ों लोन ऐप की समीक्षा की और इसके बाद ऐसे कई ऐप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। हटाए गए सभी ऐप गैरकानूनी हैं और सरकार की तरफ से इन्हें मंजूरी नहीं मिली थी। उयोगकर्ताओं और सरकारी एजेंसियों ने कंपनी से इन ऐप को लेकर चिंता जताई थी जिसके बाद गूगल द्वारा इनकी समीक्षा की गई। गूगल ने कहा है कि जो ऐप सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। इसी के साथ ऐसे ऐप जो अब भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, उन्हें भी कहा गया है कि वे बताएं कि कानूनों और नियमनों का अनुपालन कर रहे हैं अन्यथा उन्हें भी हटाया जा सकता है। गूगल ने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित अनुभव उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हमारी वैश्विक उत्पाद नीतियां इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन और क्रियान्वित की गई हैं और हम लगातार सुधार की ओर ध्यान दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews