हिन्दू लड़की के साथ शादी करने पहुंचे मुस्लिम युवक की हिंदूवादी संगठनों ने कोर्ट परिसर में की मारपीट, वीडियो वायरल

किसी ने हिंदूवादी संगठनों को इस शादी की जानकारी दे दी, कुछ ही देर में संगठनों के कार्यकर्ता कोर्ट पहुंच गए, उन्होंने युवक से बात की उससे सवाल जवाब किये और फिर उसपर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसके साथ कोर्ट परिसर में ही मारपीट शुरू कर दी।
Love Jihad Bhopal

Bhopal News : प्रेम का इजहार करने और उसे सेलिब्रेट करने वाला विशेष सप्ताह वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया है लेकिन पहला ही दिन एक युवा प्रेमी जोड़े के लिए बुरा साबित हुआ, उनपर हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ गई और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

मामला भोपाल जिला कोर्ट परिसर का है, जहाँ शादी करने पहुंचे एक मुस्लिम युवक को कुछ लोगों ने लातों से बुरी तरह पीटा , वजह ये थी कि मुस्लिम युवक एक हिन्दू लड़की को साथ लेकर कोर्ट मैरिज करने जिला अदालत पहुंचा था। शादी की प्रोसेस चल रही थी तभी किसी ने हिंदूवादी संगठनों को सूचना कर दी और हंगामा हो गया।

नरसिंहपुर से शादी करने भोपाल कोर्ट पहुंचा था प्रेमी जोड़ा  

जानकारी के मुताबिक एक युवा प्रेमी जोड़ा नरसिंहपुर से शादी करने के लिए आज भोपाल कोर्ट पहुंचा, वो अपनी रिलेशनशिप को शादी में बदलना चाहते थे, युवक का नाम सैयद खान बताया जा रहा है जबकि लड़की हिन्दू है, दोनों शादी से जुड़ी कोर्ट की प्रोसेस को पूरा कर रहे थे।

लव जिहाद का आरोप लगा मुस्लिम युवक के साथ मारपीट 

इसी बीच किसी ने हिंदूवादी संगठनों को इस शादी की जानकारी दे दी, कुछ ही देर में संगठनों के कार्यकर्ता कोर्ट पहुंच गए, उन्होंने युवक से बात की उससे सवाल जवाब किये और फिर उसपर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसके साथ कोर्ट परिसर में ही मारपीट शुरू कर दी।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता इतने उत्तेजित हो गए कि उन्होंने युवक को जमीन पर गिराकर लातों से पीटना शुरू कर दिया, किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, कहा जा रहा है कि मामला पुलिस तक भी पहुंचा गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews