PM की एडिटेड फोटो पर नाराज गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए सायबर सेल को जांच के निर्देश

PM की एडिटेड फोटो पर नाराज गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए सायबर सेल को जांच के निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। श्योपुर के कूनो पालपुर अभयारण्य में चीते छोड़ने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एडिट फोटो को लेकर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जो फोटो सोशल मीडिया पर एडिट कर वायरल किया जा रहा है। इसके बारे में सायबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें…. Indore: दुकान हटाने की बात पर भिड़े पुलिस और गांव वाले, 3 ने की आत्मदाह की कोशिश

गृहमंत्री ने कहा यह बहुत गंभीर विषय है। पीएम के कैमरे के साथ जिस तरीके का फेब्रिकेशन किया है मैंने साइबर सेल को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं कि इसकी शुरुआत कहां से हुई उसका पता लगाकर दोषी पर सख्त कार्रवाई करें। गौरतलब है कि कूनो पालपुर अभयारण्य में चीते छोड़ने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो खीचते फोटो वायरल हुए थे इन फ़ोटोज़ को एडिट कर वायरल किया गया जिसमें पीएम मोदी के कैमरे का शटर बंद नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews