हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का अब नियमित संचालन, मंडल के इटारसी, भोपाल एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन

यात्री इस नियमित नम्बर वाली ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं सीट उपलब्धता की जानकारी एनटीईएस ऐप अथवा भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
Special train

Hyderabad-Jaipur Weekly Express train

भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित गाड़ी संख्या 07019/07020 हैदराबाद–जयपुर–हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए रेगुलर नम्बर से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अब यह ट्रेन नियमित नम्बर 17079/17080 हैदराबाद–जयपुर–हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी।

17079/17080 हैदराबाद–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित नम्बर

गाड़ी संख्या 17079 हैदराबाद–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 जुलाई 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को हैदराबाद से शाम 19:50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रविवार को प्रातः 05:25 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन एवं संत हिरदाराम नगर जंक्शन से होकर अपने गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 17080 जयपुर–हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 जुलाई 2026 से प्रत्येक रविवार को जयपुर से अपराह्न 15:30 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को प्रातः 05:00 बजे हैदराबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर जंक्शन, भोपाल जंक्शन एवं इटारसी जंक्शन से होकर अपने गंतव्य तक जाएगी।

प्रमुख ठहराव स्टेशन

हैदराबाद, सिकंदराबाद जंक्शन, कामारेड्डी, निजामाबाद जंक्शन, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, संत हिरदाराम नगर जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, रतलाम जंक्शन, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा जंक्शन एवं जयपुर जंक्शन।

कोच संरचना

इस ट्रेन में 02 एसी द्वितीय श्रेणी, 07 एसी तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी तथा 01 जनरेटरकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews