भोपाल में जेबकतरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, मदद करने की जगह तमाशबीन बने लोग

भोपाल में जेबकतरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, मदद करने की जगह तमाशबीन बने लोग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) में सरेआम सीटी बस में चाकूबाजी की घटना होने का मामला सामने आया है। यहां पर दो जेबकतरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हैरानी की बात तो ये रही की घटना के दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखते रहे। घायल युवक को 20 टांके आए हैं।

चाकूबाजी की इस घटना को यात्री वाहनों में सक्रिय जेबकतरों ने अंजाम दिया है। ये घटना हलालपुर बस स्टैंड की है। सिटी बस में एक युवक की जेब में बदमाश ने हाथ डाला तो युवक ने तुरंत ही उसे पकड़ लिया। तभी बदमाश के साथी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक ने बस में सवार अन्य लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई भी आगे नहीं आया।

Must Read- देवास: रास्ते में गाड़ी रोकने की बात पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, 3 घायल

युवक ने इस बारे में जब बस के कंडक्टर और ड्राइवर को कहा तो उन्होंने यह कहकर बात टाल दी कि ऐसा तो होता रहता है। घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह घटना रायसेन के डंडेरा के रहने वाले रामकृष्ण प्रजापति के साथ हुई है। वह अपने छोटे भाई को इंदौर छोड़ने के बाद भोपाल पहुंचा था। बस में चढ़ने के बाद सीट पर बैठने के दौरान जेबकतरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की। युवक ने जेबकतरों को पकड़ लिया तो उन्होंने हमला कर दिया। घायल होने के बाद भी युवक ने काफी देर तक एक बदमाश को पकड़ कर रखा और मौजूद लोगों से मदद मांगी। बस में सवार अन्य लोग तमाशबीन बने रहे और बदमाश युवक की पकड़ से छूटकर भाग निकला। युवक का कहना है कि अगर वहां मौजूद लोग बिना डरे मेरी मदद कर देते तो मैं बदमाश को पकड़ लेता।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब भोपाल में जेबकतरों ने किसी व्यक्ति पर हमला किया है। इससे पहले साल 2017 में बैरागढ़ जाने के लिए बस में सवार हुए एक युवक की कोहेफिजा इलाके में जेबकतरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews