भोपाल में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार, 19 नए मामले सामने आये

भोपाल में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार, 19 नए मामले सामने आये

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) के मामले थम नहीं रहे हैं| अब तक संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार हो चुका है| सोमवार को शहर में 19 कोरोना के नए मरीज मिले है| जिन्हे मिलकर अब तक 1038 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। भोपाल में अभी तक 39 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है| वही सोमवार को 28 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आज चिरायु हॉस्पिटल से 28 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। अब तक भोपाल में 667 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। आज भोपाल में सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 19 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। सभी कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

भोपाल में अब तक कुल 1038 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। भोपाल में अभी तक 39 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की विगत दिनों मृत्यु हो चुकी है। भोपाल के अभी तक व्यक्ति एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से 667 कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews