सरकार की इस योजना में ये जिला बना नंबर वन, सौ प्रतिशत ग्रामीण लाभान्वित

सरकार की इस योजना में ये जिला बना नंबर वन, सौ प्रतिशत ग्रामीण लाभान्वित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की जनता के घर तक नल का पानी पहुंचाने के लिए शुरू हुए जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) धरातल पर सफल होता दिखाई से रहा है। जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घर तक पानी पहुंच रहा है उन्हें अब कुएं या हैंडपंप तक नहीं जाना पड़ रहा। योजना में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले (Burhanpur District) ने बाजी मार ली है। जिले की शत प्रतिशत ग्रामीण आबादी के घर पानी पहुंच गया है और बुरहानपुर जल जीवन मिशन में नंबर वन जिला बना गया है।

जल जीवन मिशन में प्रदेश की पूरी ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने के लिए हर जिले में एकल अथवा समूह जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य जारी है। प्रदेश का बुरहानपुर पहला जिला बन गया है जहां के शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक उनके घर में नल कनेक्शन के जरिए जल पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें – धोखाधड़ी के आरोप में पास्टर और उनकी पत्नी पर EOW ने दर्ज किया मामला

प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) से करीब सवा तीन सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित लगभग पांच लाख की ग्रामीण जनसंख्या वाले बुरहानपुर जिले में जल जीवन मिशन में 129 करोड़ रूपये से अधिक लागत की जल प्रदाय योजनाओं से प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक अब नल से जल पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें – शराब की “Buy One Get One Free” स्कीम देख दुकानों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन का बड़ा एक्शन

बुरहानपुर जिले के दोनों (बुरहानपुर और खकनार) विकासखण्ड में 167 ग्राम पंचायतें और 254 ग्राम हैं। जल जीवन मिशन में जिले के सभी गांवों के सभी परिवार के घर तक नल कनेक्शन से जल पहुंचाया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सभी आँगनवाड़ी केन्द्र और विद्यालयों में भी प्लेटफार्म बनाकर उनमें नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था कर दी गई है।

ये भी पढ़े – शराब बेचते अगर मुझे कोई मिला तो घसीट घसीट कर मारूँगी, देखिए किसने कहा

मिशन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में प्रत्येक ग्राम में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति गठित कर दी गई है। ग्रामीण परिवारों को मिल रहे जल की गुणवत्ता की समुचित जांच के लिए 541 महिलाओं को एफटीके से जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सेक्टर वाइस क्लस्टर बनाकर उन्हें जल उपभोक्ता परिवारों से जल कर राशि प्राप्त करने का दायित्व भी सौंपा गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews