आईआरसीटीसी का मध्यप्रदेश के पर्यटकों के लिए प्रीमियम इंटरनेशनल टूर पैकेज, कराई जाएगी यूरोप के प्रमुख देशों की यात्रा

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया और इटली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण शामिल है।
IRCTC's international tour package

IRCTC’s international tour package for madhyapradesh

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा मध्यप्रदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज ‘Europe with UK’ लॉन्च किया गया है। यह पैकेज 09 जून 2026 से प्रारंभ होगा। 15 रात एवं 16 दिन की अवधि वाले इस पैकेज में पर्यटकों को यूरोप के प्रमुख देशों की यात्रा कराई जाएगी।

यूरोप के प्रमुख देशों की यात्रा

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया और इटली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण शामिल है। यात्रा के दौरान लंदन आई, एफिल टॉवर, लूव्र म्यूज़ियम, माउंट टिटलिस, लुसेर्न झील, राइन फॉल्स, वेटिकन सिटी तथा कोलोसियम जैसे प्रमुख आकर्षणों का अवलोकन कराया जाएगा।

मिलेगी यह सुविधाएं 

पैकेज में रिटर्न एयर टिकट, 3-स्टार होटलों में ठहराव, सभी भोजन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, क्रूज़ यात्रा, यूके एवं शेंगेन वीज़ा शुल्क (सामान्य), ट्रैवल इंश्योरेंस तथा IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं सम्मिलित हैं।

शुरुआती कीमत ₹4.77 लाख प्रति व्यक्ति

यह टूर 34 सीटों के साथ संचालित किया जाएगा। यात्रा इंदौर एवं भोपाल से दिल्ली होते हुए प्रारंभ होगी। पैकेज की शुरुआती कीमत ₹4.77 लाख प्रति व्यक्ति है (टीसीएस अतिरिक्त)। यात्रा की तिथि से कम से कम छह माह वैध पासपोर्ट अनिवार्य है। वीज़ा जारी होना संबंधित दूतावास की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews