JABALPUR-मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विक्षिप्त महिला से दुराचार, SP और निगम कमिश्नर को नोटिस

विक्षिप्त महिला विगत दो माह से अस्पताल परिसर के रैन बसेरा शेड में रहती थी। आरोपी युवक ने उसे पकड़कर शेड के किनारे ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
अस्‍पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्‍म देकर गायब हुई नाबालिग, इंदौर कलेक्टर, CMHO को नोटिस

 Raped in Jabalpur Medical College : जबलपुर जिले के शासकीय मेडिकल अस्पताल में एक युवक द्वारा विक्षिप्त महिला से दुराचार करने की घटना सामने आई है। विक्षिप्त महिला विगत दो माह से अस्पताल परिसर के रैन बसेरा में रहती थी। मानसिक रूप से विक्षिप्‍त महिला जब शेड से बाहर आई तो आरोपी युवक ने उसे पकड़कर शेड के किनारे ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक एवं आयुक्‍त नगर निगम जबलपुर से मामले की जांच कराकर पीडि़त महिला के साथ रैन बसेरा में हुई ऐसी घटना के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन मांगा है। तथा यह स्थिति भी स्पष्ट करें कि रैन बसेरा का संचालन नगर निगम के पास होने से वहां की देखभाल/सुरक्षा व्‍यवस्‍था के संबंध में क्‍या कार्यवाही की गई थी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews