कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जयवर्धन की घोषणा पर अमल शुरू

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जयवर्धन की घोषणा पर अमल शुरू

प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह के द्वारा दो दिन पहले की गई बड़ी घोषणा पर अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्मचारियों के स्नेह सम्मेलन में जयवर्धन ने घोषणा की थी कि नगरीय निकायों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों को स्थाई कर्मी योजना में भी नियमित किया जाएगा। शुक्रवार 14 फरवरी को इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग की अपर आयुक्त मीनाक्षी सिंह ने आदेश निकाला है। इसमें लिखा गया है कि ऐसे कर्मचारियों को विनियमित किए जाने के संबंध में 16 मई 2007 के बाद नियुक्त किए गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, जो दिनांक 1 सितंबर 2016 को भी कार्यरत हैं, की जानकारी के साथ संलग्न निर्धारित प्रारूप में तैयार कर संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और विभाग को प्रस्तुत किया जाए। उसके बाद संभागीय संयुक्त संचालक अपने संभाग के समस्त निकायों की जानकारी इकट्ठी कर तीन दिन के भीतर सभी पत्रों पर हस्ताक्षर कर संचाननालय को ईमेल पर उपलब्ध कराएं। यह पत्र सभी नगर निगमों के आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को लिखा गया है। यानी मंत्री जी ने जो कहा, वह पूरा होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews