भोपाल में 8 साल की बच्ची से रेप पर भड़के जीतू पटवारी, प्रदेश सरकार पर लगाया अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम होने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने पर उनपर एफआईआर कर दी जाती है। बीजेपी सरकार अपराध रोकने में असफल हो रही है लेकिन विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने पर रोक लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अपराधों की राजधानी बन चुका है और बीजेपी का ध्यान सिर्फ़ चुनावों पर है।
Jitu

Jitu Patwari allegations against CM Mohan Yadav : भोपाल में 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी निंदा करते हुए मध्य प्रदेश में अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अपराध, अत्याचार और बलात्कार का गंभीर दौर देख रहा है और मुख्यमंत्री मुस्कुरा रहे हैं, सभाओं में तालियाँ बजवा रहे हैं।

सीएम और प्रदेश सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने कहा कि ‘भोपाल में एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप हो गया। क्या आप जागोगे ?  जिन बेटियों के साथ रेप होता है, उनसे मिलने पर ये विपक्षी नेताओं पर एफआईआर कर देते हैं। ये राजनीतिक अहंकार की पराकाष्ठा है। मिलने भी नहीं देंगे जिसके साथ अत्याचार हुआ और अत्याचार करने वालों को बचाएँगे। ये व्यवहार प्रदेश सरकार का है। प्रदेश की बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है।  उज्जैन में सरपंच और उनकी पत्नी की सरेआम हत्या कर दी गई। 30 साल के इतिहास में सबसे ज़्यादा क्राइम मध्य प्रदेश में हो रहा है। दो लाख बहनें यहाँ से ग़ायब हो गईं। रोज़ 17 बलात्कार होते हैं हमारे यहाँ। इसके बाद मुझपर एफआईआर कर दी है कि मैं पीड़ित परिवार से मिला। लेकिन मुझे फांसी दोगे तो भी मिलूँगा।’

भोपाल में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद विपक्ष हमलावर

बता दें कि जोबट में एक बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ की गई है। ये दोनों नेता 28 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे थे और उनके साथ कई और लोग भी थे। आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार के फ़ोटो शेयर कर दिए जिससे उनकी पहचान उजागर हो गई। इसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों ने ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है। वहीं भोपाल में आठ साल की मासूम के साथ एक प्राइवेट स्कूल के होस्टल में रेप की घटना सामने आई है, जिसपर विरोध जताते हुए जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं। हालाँकि सीएम ने कहा है कि मामले की जाँच एसआईटी से कराई जाएगी, लेकिन विपक्ष सरकार पर प्रदेश में अपराधों पर अंकुश न लगा पाने का आरोप लगा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews