कोरोना को हरा कर वापस लौटे पत्रकार ने बताया, कैसे जीता जा सकता है

कोरोना को हरा कर वापस लौटे पत्रकार ने बताया, कैसे जीता जा सकता है

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर भी है| राजधानी भोपाल (Bhopal) में लगातार मरीज काेराेना काे परास्त कर अपने घराें काे लौट रहे हैं| रविवार को चिरायु अस्पताल (chirayu hospital)से 18 योद्धा कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं| कोरोना की जंग जीतने वालों में एक राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार जुगल शर्मा (Jugal Sharma) भी शामिल हैं| उन्होंने वीडियो के माध्यम से बताया कि कैसे कोरोना को परास्त किया जा सकता है|

पत्रकार जुगल शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग को जीता सकता है, यह ऐसी बीमारी नहीं है कि जीवन ख़त्म ही हो जाएगा| मनोबल बनाएं, मित्रों से बात करें, साहस रखे इससे कोरोना को मात देने में मदद मिलेगी और कोरोना परास्त होगा| साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए अधिक से अधिक पानी पीयें | वीडियो में उन्होंने पानी कि बोतलों का ढेर भी दिखाया जो उन्होंने अपने इलाज के 14 दिनों में पानी पिया| जुगल शर्मा ने बताया कि पानी और ऑक्सीज़न, यह दो ऐसी चीजें जिससे हम कोरोना की जंग आसानी से जीत सकते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews