चंदेरी के बुनकरों पर लॉकडाउन की मार, सिंधिया ने सरकार को लिखा पत्र

चंदेरी के बुनकरों पर लॉकडाउन की मार, सिंधिया ने सरकार को लिखा पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
लॉकडाउन (Lockdown) का असर मध्य प्रदेश के चंदेरी (Chanderi) में हाथ से बने हुए उत्पादों और उनके बुनकरों की आजीविका पर भी पड़ा है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने इस सम्बन्ध में मप्र सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा (Om Prakash Sakhlecha) को पत्र लिखकर बुनकरों के उत्पादन को बढ़ावा देने और बाजार से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| उन्होंने लिखा Covid-19 वैश्विक महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन का असर मप्र के चंदेरी में, हाथ से बने हुए उत्पादों और उनके बुनकरों की आजीविका पर भी पड़ा है। इस संबंध में मप्र सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा जी को पत्र लिख कर चंदेरी की कला को विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाले हमारे बुनकरों व उत्पादन की संस्थाओं के माध्यम से खरीदी करने व राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इनके उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु बाजार के साथ जोड़ने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews