कमलनाथ का दावा, सौदेबाजी और बोली की सरकार का होगा अंत, लहरायेगा कांग्रेस का परचम

कमलनाथ का दावा, सौदेबाजी और बोली की सरकार का होगा अंत, लहरायेगा कांग्रेस का परचम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को हुए मतदान(voting) का परिणाम मंगलवार 10 नवंबर को आयेगा लेकिन कांग्रेस(congress) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(ex chief minister kamalnath) ने दावा किया है कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आयेगा और सौदेबाजी एवं बोली की सरकार का अंत होगा।

राजनीति के इतिहास में बहुत बड़ी संख्या यानि 28 सीटों पर हुए उप चुनावों में राजनीति के कई रंग देखने को मिले। जिस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के नेतृत्व में उनके 22 सिपाहियों ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराकर भाजपा(bjp) के नेतृत्व वाली शिवराज सरकार(shivraj government) को प्रदेश में काबिज कराया उसके बाद प्रदेश का सियासी परिदृश्य ही बदल गया। कांग्रेस ने गद्दार, बिकाऊ जैसे मुद्दे उठाकर भाजपा को जमकर घेरा जिसके चलते कांग्रेस नेताओं का कॉन्फिडेंस लेवल बहुत बढ़ा दिखाई दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस तरह से अकेले केम्पेनिंग की वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अब कमलनाथ दावा कर रहे हैं कि जीत कांग्रेस की ही होगी। उन्होंने एक एक बाद एक तीन ट्वीट कर लिखा कि “मध्यप्रदेश में संपन्न 28 उप चुनावों का परिणाम सामने आने वाला है। यह चुनाव जनता का चुनाव था, जनता ने खुद इसे लड़ा और जीत भी जनता की ही होगी, सच की जीत होगी, इसका हम सभी को पूर्ण विश्वास है”। “हमें शांतिपूर्ण ढंग से मुस्तैद रहकर भाजपा की साजिशों व षड्यंत्रों का मुखर होकर विरोध करना है, हमें जनादेश का व जनता के एक एक वोट का सम्मान व सुरक्षा कायम रखना है”। “हर हाल में कांग्रेस का परचम इन चुनावों के परिणामों में लहरायेगा, प्रदेश में सौदेबाजी और बोली की सरकार का अंत होगा, जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार वापस प्रदेश में काबिज होगी।”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews