भोपाल के बैरागढ़ में जमीन धंसने से आधा दर्जन महिलाएं घायल, मचा हड़कंप

भोपाल के बैरागढ़ मछली मार्केट में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान जमीन धंसने से आधा दर्जन महिलाएं गड्ढे में गिरकर घायल हो गईं। भवन की निर्माण गुणवत्ता खराब और तालाब किनारे होने से जमीन कमजोर बताई जा रही है।
Bhopal News

भोपाल के बैरागढ़ के मछली मार्केट इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान अचानक जमीन धंस गई। हादसे में आधा दर्जन महिलाएं गहरे गड्ढे में जा गिरीं और घायल हो गई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवारजन भवन के एक हिस्से में रसोई के कार्यक्रम के लिए बैठे थे। तभी अचानक जमीन का एक टुकड़ा धंस गया। उस पर बैठी महिलाएं सीधे गड्ढे में गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भवन करीब दस साल पुराना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब थी। ठेकेदार ने लापरवाही बरती, जिस वजह से हादसा हुआ। साथ ही भवन तालाब के किनारे बना होने से बारिश में जमीन और कमजोर हो गई थी।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में बने जर्जर और असुरक्षित भवनों की जांच की जाए। पास ही एक आंगनवाड़ी केंद्र और शिव मंदिर भी है। लोगों ने बताया कि आंगनवाड़ी की हालत भी खराब है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। रहवासियों का कहना है कि प्रशासन को जल्द कदम उठाकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकनी चाहिए।

घायल महिलाओं ने कही ये बात

घायल सुनीता भेरवे ने बताया कि अचानक जमीन हिली और वह गड्ढे में गिर गईं। उनके हाथ-पैर में चोट आई है। उन्होंने कहा कि नीचे सरिए भी थे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि उनकी आंख बच गई। वहीं, राखी गोदरे ने कहा कि उनके सिर पर चोट आई है, जबकि शांति बाई ने बताया कि जैसे ही उन्होंने खाना खाना शुरू किया, तभी जमीन धंसी और वो गड्ढे में जा गिरी। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1114644068″]

[dgv_vimeo_video id=”1114644408″]

[dgv_vimeo_video id=”1114644658″]

[dgv_vimeo_video id=”1114644855″]

भोपाल, रवि कुमार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews