परिवहन घोटाले के प्रमाण लेकर आयकर विभाग पहुंचे उमंग सिंघार, दस्तावेज सौंपे, पूर्व मंत्री की शिकायत की भी कही बात

परिवहन घोटाले को कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत हथियार बना लिया है सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस इसे मजबूती से उठा रही है , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पिछले दिनों लोकायुक्त में घोटाले के प्रमाण सौंपे और आज आयकर विभाग में ये दस्तावेज सौंपे ।
Umang Singhar IT Department

MP transport department scam: मध्य प्रदेश में पिछले दिनों सामने आये करोड़ों रुपये के परिवहन विभाग के घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है, कांग्रेस के निशाने पर सरकार, जाँच एजेंसियां और तत्कालीन परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हैं, कुछ दिन पहले लोकायुक्त में शिकायत करने के बाद नेता प्रतिपक्ष आज आयकर विभाग पहुंच गए और महानिदेशक से भेंट कर उन्हें घोटाले से संबंधित प्रमाण सौंपे और निष्पक्ष जाँच का अनुरोध किया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयकर विभाग के महानिदेशक से मुलाकात की और उन्हें परिवहन घोटाले से संबंधित सबूत सौंपे, उमंग सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सबसे पहले सोने की ईंटें बरामद करने पर आयकर विभाग को बढ़ी दी स्थ ही उनसे ये भी कहा कि अब वो ये पता लगाये कि सोने की ईंटें किसकी हैं।

पूर्व मंत्री और उनके स्टाफ के दस्तावेज सौंपे

उमंग सिंघार ने कहा हमने गोविंद सिंह राजपूत और उनके स्टाफ की मय प्रमाण रजिस्ट्री आयकर अधिकारियों को दी हैं, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश में खरीदी गई प्रॉपर्टी की जानकरी दी है साथ ही गोविंद राजपूत ने जो एफिडेविट चुनाव के समय दिया और उसमें जो जानकारी छिपाई उसकी भी जानकारी हमने दी है।

निष्पक्ष जाँच का मिला आश्वासन  

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस विभाग क अबजत 150 करोड़ रुपये है और घोटाला 5000 करोड़ रुपये का है तो ये जनता का पैसा किस किस की जेब में गया, कमिश्नर , मंत्री , वरिष्ठ अधिकारी सबकी जाँच की मांग हमने की है, और हमें इनकम टैक्स अधिकारियों की तरफ से निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिला है।

डायरी में किस किस के नाम जनता को मूल होना चाहिए 

उमंग सिंघार ने कहा कि एक सिपाही पर कार्रवाई हो सकती है लेकिन जो बड़े मगरमच्छ है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए , उनके नाम सामने आने चाहिए, डायरी में किस किस के नाम हैं ये प्रदेश की जनता को मालूम चलना चाहिए, कांग्रेस ये परदाफाश करके रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”1068091259″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews