Lok Sabha Election 2024 Results : नकुलनाथ के पिछड़ने पर बोले कमलनाथ, मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है

मीडिया ने जब कमलनाथ से इंडी गठबंधन की सरकार बनने के दावे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी जो रुझान आ रहे हैं उसमें 212 से ऊपर सीटों में गठबंधन आगे चल रहा है परिणाम आने दीजिये , गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है ।  
MP Board Exam

Kamal Nath

Lok Sabha Election 2024 Results : लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी है मध्य प्रदेश में भाजपा का अब तक का प्रदर्शन बेहतर दिखाई दे रहा है , भाजपा सभी 29 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, प्रदेश की हॉट सीट और पिछले लोकसभा चुनाव की एकमात्र कांग्रेस की जीती सीट छिंदवाड़ा में भी इसबार भाजपा ने बढ़त बनी हुई है।

सभी जानते हैं कि छिंदवाड़ा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, उनके सांसद बेटे नकुलनाथ यहाँ से चुनाव मैदान में हैं लेकिन शुरूआती राउंड में ही नकुलनाथ के पिछड़ने से जहाँ उनके समर्थकों में मायूसी है वहीं चिंता भी है।

नकुल नाथ पिछड़े तो कमलनाथ ने कह दी ये बड़ी बात  

उधर भोपाल पहुंचे कमलनाथ से जब मीडिया ने इस विषय में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी शुरू के राउंड  हुए हैं अभी तो बहुत राउंड बकाया हैं और मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है, आपको बता दें कि शुरू के चार राउंड में ही भाजपा के बंटी साहू ने नकुलनाथ पर बढ़त बना ली थी जो अभी बरक़रार है।

I.N.D.I.A. के सरकार बनाने पर ये बोले कमलनाथ 

मीडिया ने जब कमलनाथ से इंडी गठबंधन की सरकार बनने के दावे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी जो रुझान आ रहे हैं उसमें 212 से ऊपर सीटों में गठबंधन आगे चल रहा है परिणाम आने दीजिये , गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews