25 नवंबर से आएगा मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, 3 संभागों में बारिश के आसार, मावठा के भी संकेत, जानें IMD का ताजा अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : नवंबर अंत से पहले बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का मध्य प्रदेश के मौसम पर असर देखने को मिल सकता है। 25-26 नवंबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ सकता है और पश्चिमी हिस्से में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान मावठा गिरने के भी आसार है, वही नवंबर अंत से तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी और तेज सर्दी पड़ना शुरू हो जाएगी।

जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 23-24 नवंबर के आसपास उत्तर भारत से एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में 26 से 28 नवंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है, इसके बाद सर्दी बढ़ेगी। वहीं कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले सप्ताह से देखने को मिल सकता है। वही उत्तरी हवाओं की रफ्तार में तीव्रता आने से आगामी दिनों में सुबह रात के तापमान में कमी आने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी में उठे नए तूफान ‘मिधिली’और उत्तर भारत में तेजी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ने और हवाओं का रुख उत्तरी होने से बुधवार-गुरुवार को तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार है, वही 23 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 25-26 नवंबर को अधिकतर शहरों में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं वर्षा भी होगी। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी सक्रिय है।इसके कारण प्रदेश में हवा का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे का हाल

सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। दतिया में 13 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 13.8, राजगढ़ में 13.6, खरगोन में 14, भोपाल में 16.1, इंदौर में 18.6 और जबलपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।वही दमोह में 32.8, मंडला में 32, भोपाल में 30.6, ग्वालियर में 28.2, इंदौर में 29.7, और जबलपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सोमवार को कई शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews