मध्य प्रदेश को मिलेगी 2 और Vande Bharat Express की सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल!

Vande Bharat train

Vande Bharat Express : मध्य प्रदेश को जल्द दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। खबर है कि 27 जून पीएम नरेन्द्र मोदी रानी कमलापति से जबलपुर और रानी कमलापति से इंदौर के लिए 2 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि रेलवे ने अभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी नहीं किया है। इससे पहले पीएम मोदी ने 1 अप्रैल 2023 को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

8-8 कोच होंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसमें एक ट्रेन प्लेटफॉर्म 1 से इंदौर के लिए रवाना होगी। वहीं, दूसरी ट्रेन प्लेटफॉर्म 2 से जबलपुर के लिए रवाना होगी।इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों ट्रेनों में 8-8 कोच होंगे और 564 सीटें होंगी। ट्रेन में 7 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच रह सकता है। दोनों ही ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर को मिलेगी। भोपाल से जबलपुर का सफर वंदे भारत ट्रेन से साढ़े चार घंटे में तय होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि, भोपाल से इंदौर पहुंचने में वन्दे भारत ट्रेन को साढ़े तीन घंटे लग सकते है।

इतना हो सकता है किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा फिलहाल ट्रेन के किराए और हॉल्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है लेकिन अनुमान है कि इंदौर से रानी कमलापति का किराया करीब 700 से अधिक एसी चेयर कार का और एग्जीक्यूटिव का किराया 1000 हो सकता है। जबलपुर से रानी कमलापति का एसी चेयर का किराया करीब 750 और एग्जीक्यूटिव का किराया 1150 हो सकता है। हालांकि इस ट्रेन का ओरिजनेटिंग स्टेशन इंदौर है या जबलपुर अभी यह तय नहीं है।

इन स्टेशनों पर रुकने की संभावना

इंदौर से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत को इंदौर, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल या रानी कमलापति हॉल्ट मिलने की संभावना है।वही रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत के बीच चलने वाली ट्रेन को इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर और जबलपुर में हॉल्ट दिया जा सकता है।वही जबलपुर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे भोपाल से रवाना होगी और दोपहर दो बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से यह ट्रेन दोपहर ढाई बजे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews