Manipur Violence: गुवाहाटी से कोलकाता पहुंचे मध्य प्रदेश के छात्र, सीएम ने दिए ये निर्देश, आज देर शाम होगी घर वापसी

manipur violence

Manipur Violence : लंबे इंतजार के बाद आज बुधवार को मणिपुर हिंसा (manipur violence) में फंसे मध्यप्रदेश के 24 छात्रों (Madhya Pradesh students) की घर वापसी होने जा रही है। सुबह 8.30 की फ्लाइट से 12 छात्र गुवाहाटी से कोलकत्ता एयरपोर्ट पहुंच चुके है और बाकी 12 छात्र दोपहर में फ्लाइट से कोलकाता आएंगे। इसके बाद देर शाम 8 बजे कोलकाता से एक साथ सभी 24 छात्र इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे। पहले छात्रों को कोलकाता से दिल्ली और फिर इंदौर और भोपाल, लेकिन मंगलवार देर रात विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

आज शाम होगी घर वापसी

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि मणिपुर से आने वाले विद्यार्थी को मंगलवार दोपहर 2.50 बजे इम्फ़ाल-गुवाहाटी की फ़्लाइट एअर अलाइयन्स से वापस आना था। इम्फ़ाल से रवाना होने से पहले विमान में तकनीकी ख़राबी पाए जाने पर कोलकाता से दूसरा स्पेशल प्लेन इम्फ़ाल पहुँचाया गया। इसमें सभी 24 छात्र-छात्राएँ मंगलवार रात को 9.30 बजे इम्फ़ाल से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। वे मंगलवार रात गुवाहाटी में ही रूके और बुधवार सुबह गुवाहाटी-दिल्ली फ़्लाइट से रवाना होंगे।

सीएम ने दिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

सीएम शिवराज समस्त छात्रों के रूकने और खाने की समुचित व्यवस्था मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में करने के निर्देश दिए है। दिल्ली से सभी छात्रों को उनके शहर के निकटतम एयरपोर्ट भोपाल, इंदौर और ग्वालियर लाया जाएगा। इससे पहले सीएम शिवराज ने सोमवार को मणिपुर के राज्यपाल अनुसुइया उइके (Manipur Governor Anusuiya Uikey) और छात्रों से चर्चा की थी। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी छात्रों से बातचीत कर सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews