भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, हनुमान कुंड टीम बनी विजेता

भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, हनुमान कुंड टीम बनी विजेता

Matki Phod competition on Janmashtami in Bhopal : भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नेहरू नगर चौराहे पर आयोजित 18वीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता हनुमान कुंड टीम ने जीत ली है। बुधवार देर तक तक चले मुकाबले के बाद हनुमान कुंड टीम ने जीत का सेहरा अपने सिर बांधा। विजेता टीम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आयोजक संस्था मातृभूमि संगठन के संरक्षक इंजीनियर संजीव सक्सेना ने 1.1 लाख रुपये की राशि व ट्रॉफी प्रदान की। सोमवारा और बापू नगर की टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में भोपाल सहित आष्टा, बैतूल, सीहोर, हरदा आदि शहरों की टीमों ने भी हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कुल 51 फ़ीट की ऊंचाई पर बाँधी गई मटकी को फोड़ने की कोशिश शाम 7 बजे से आरम्भ हुई और देर रात 2 बजे तक एक के बाद एक टीमों ने घेरा बनाकर कोशिशें कीं। इन टीमों में से कौन विजेता बनेगा इस बात को जानने की उत्सुकता और रोमांच के चलते रात दो बजे के बाद तक हजारों दर्शक प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव भी मनाया गया जिसके अंतर्गत संगीतमय कृष्ण भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान इंजीनियर संजीव सक्सेना ने महिषासुर मर्दिनी पाठ भी किया। साथ ही रात्रि 12 बजते ही कृष्ण जन्म उत्सव को मनाने के लिए जोरदार आतिशबाजी की गई। पुरस्कार वितरण अवसर पर इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि अंग्रेजी शासन काल में लोगों को एकजुट करने और धर्म की डोर से बांधे रखने के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने भारतीय जनमानस में अहम भूमिका अदा की थी और आज भी ये हमारी परंपरा का अटूट हिस्सा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews