MP के आलू से बने फ्रेंच फ्राइज, स्नैक आइटम बनेंगे बाजार का हिस्सा, McCain फूड्स ने दिया 3800 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव, किसानों को होगा लाभ

मैककेन फूड्स द्वारा प्रथम चरण में 1800 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा और इस निवेश के चलते 6300 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा।
McCain Foods Company officials met CM Dr. Mohan Yadav

देश दुनिया के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण दे रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयास अब रंग लाते दिखाई दे रहे हैं, विश्वस्तर की कंपनियां अब मध्य प्रदेश में फैक्ट्री लगाने में रुचि दिखाई दे रही है, इसी क्रम में फ्रोजन आलू से स्नैक आइटम बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी मैककेन फूड्स (McCain Foods) ने मध्य प्रदेश में अपनी यूनिट लगाने के लिए 3800 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है।

कनाडाई कंपनी मैककेन फूड्स ने मध्य प्रदेश में निवेश करने का फैसला किया है, प्रदेश के आलू उत्पादन को देखते हुए मैककेन फूड्स ने एमपी में फ्रोजन आलू से उत्पाद बनाने के लिए एक यूनिट लगाने जा रही है, कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर इसपर विस्तार से चर्चा की।

McCain Foods करेगा 3800 करोड़ का निवेश 

मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मैककेन फूड्स के रीजनल प्रेसिडेंट पियरे डैनेट एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मुलाकात कर चर्चा की। इस मौके पर पियरे डैनेट ने मध्य प्रदेश में किसानों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से स्थायी बाजार बेहतर मूल्य और उन्नत कृषि तकनीक का लाभ दिलवाने के लिए एक यूनिट लगाने की इच्छा जताते हुए 3800 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दिया ये भरोसा 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में “उद्योग और रोजगार वर्ष : 2025” औद्योगिक विकास की तीव्र संभावनाओं को साकार करने का वर्ष है। राज्य सरकार के प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। निवेशकों को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि सहित नीतियों के अंतर्गत सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

गुजरात के बाद अब MP में यूनिट लगाएगी McCain 

कनाडा में स्थापित यह कंपनी भारत में वर्ष 2007 से खाद्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान में गुजरात के मेहसाणा में कंपनी किसानों से आलू खरीद कर अत्याधुनिक उत्पादन इकाई के माध्यम से विभिन्न खाद्य उत्पाद निर्मित कर रही है। चर्चा के दौरान प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह और आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे।

McCain Foods

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews