राघौगढ़ में रोज ‘राम-राम’ लिखते हैं मंत्री जयवर्धन

राघौगढ़ में रोज ‘राम-राम’ लिखते हैं मंत्री जयवर्धन

भोपाल| मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह आज अपने गृह नगर राघौगढ़ के प्रवास पर रहे| इस दौरान उन्होंने राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी| इस दौरान मंत्री एक पेपर पर ‘राम’ नाम लिखते नजर आए| उन्होंने ट्वीट कर इसका जिक्र किया| 

मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘जब भी में राघौगढ़ रहता हूँ प्रतिदिन हमारे आदरणीय श्री वल्लभ श्रीवास्तव जी मुझसे 21 वार “राम” नाम लिखवाने का पुण्य कार्य कराते है। मेरे राजनैतिक सफर में यहाँ के लोगों का प्रेम और आशीष सदैव रहा है और मुझे पूरा विश्वास है ये हमेशा बना रहेगा’।

राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर उन्होंने ग्राम सागर, बड़ा आमल्या, पीपलखेड़ी, टोडरा, परेवा, जामनेर, डोंगर आदि ग्रामों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास किया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews