गंभीर बीमारियों के इलाज में सहभागी बने कृषि मंत्री कमल पटेल

गंभीर बीमारियों के इलाज में सहभागी बने कृषि मंत्री कमल पटेल

भोपाल ।डेस्क रिपोर्ट|

जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर प्रदेश के कृषिमंत्री कमल पटेल गंभीर बीमारियों के इलाज में लोगों के सहभागी बन रहे हैं। गृह जिले हरदा के अलावा अन्य जिलों के लोगों से मिले चिकित्सा सहायता के आवेदन को वह प्राथमिकता के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष लाकर मंजूरी दिलवा रहे हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल खरीफ फसल के दौर में खाद-बीज की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जमाखोरी, मिलावटखोरी और मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के साथ ही पीड़ित मानवता की सेवा में भी वह पीछे नहीं हैं। गृह जिले हरदा के रहवासियों को गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए वह चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में पीछे नहीं हैं। हरदा ही नहीं राज्य के अन्य जिलों से भी चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन मिलने पर वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर राशि स्वीकृत कराने में सहयोग कर रहे हैं।

79 प्रकरणों में 36 लाख रुपये की सहायता दिलाई
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल को मंत्री पद सँभालने के बाद से अब तक 98 चिकित्सा सहायता के आवेदन मिले हैं, इनमें से 79 प्रकरणों में 36 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि मुख्यमंत्री द्वारा आवेदकों को उपलब्ध करा दी गई है। अस्पताल अथवा बीमारियों के चिन्हित न होने की स्थिति में केवल 19 प्रकरणों में सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews