मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सहायक आयुक्त को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सहायक आयुक्त को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश

BHOPAL NEWS : इंदौर जिले के गृह निर्माण समितियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने दिये निर्देश सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को अपेक्स बैंक, भोपाल में इंदौर जिले के गृह निर्माण समितियों की शिकायतों के संबंध में बैठक लेकर समीक्षा की।

शिकायतों के त्वरित निराकरण

बैठक के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने जिले की गृह निर्माण समितियों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण किए जाने की दिशा में 06 माह में सार्थक कदम उठाने तथा इस संबंध में आवश्यकता पड़ने पर जरूरी नियम बनाने की दिशा में जोर दिया। उन्होंने कहा है कि ऐसी संस्थाएं जहां उपलब्ध भूखंडों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए हैं, ऐसी परिस्थिति के लिए भी आवश्यक नियम बनाए जाएं।

कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश

इंदौर जिले में आईडीए ने जिन सहकारी समितियों की भूमि अधिगृहित की है। उसको लेकर मंत्री श्री सारंग ने उन संस्थाओं के सदस्य को भूखंड उपलब्ध हो सके इस संबंध में आईडीए से भूखंड उपलब्ध कराकर निराकरण कराए जाने अथवा इन संस्थाओं की भूमि आईडीए से मुक्त कराए जाने पर भी आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश दिए।

सहायक आयुक्त सहकारिता को मुख्यालय अटैच करने के दिये निर्देश

बैठक में मंत्री विश्वास सारंग ने इंदौर में विगत कई वर्षों से पदस्थ सहायक आयुक्त सहकारिता घनश्याम सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से इंदौर से हटाकर मुख्यालय अटैच किए जाने के निर्देश आयुक्त सहकारिता को दिए। बैठक में सहकारिता विभाग के पंजीयक एवं आयुक्त आलोक सिंह जी, संयुक्त आयुक्त डी एस बाघेला, अपेक्स बैंक एम.डी. श्री मनोज गुप्ता जी, सहायक आयुक्त पाटिल तथा इंदौर से महेंद्र दीक्षित संयुक्त आयुक्त, एम एल गजभिए उपायुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews