MP Board : शीतलहर का असर, बोर्ड परीक्षाओं में बदलाव, देखें नया टाइम टेबल

MP Board : शीतलहर का असर, बोर्ड परीक्षाओं में बदलाव, देखें नया टाइम टेबल

MP Board Exam : प्रदेश में सर्दी का प्रकोप है, कई जिले तेज ठंड की चपेट में हैं तो वहीँ कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं, शासन ने भी प्रदेश के जिलों के कलेक्टर्स को सर्दी को देखते हुए स्कूलों में समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं, उधर बढ़ती सर्दी को देखते हुए एमपी बोर्ड ने कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की अर्ध वार्षिक परीक्षाओं ने समय में बदलाव किया है।

मप्र लोक शिक्षण संचालनालय ने मंगलवार देर शाम जारी अपने आदेश में प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को अर्ध वार्षिक परीक्षाओं में बदलाव की जानकारी देते हुए आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

इस नए समय पर होंगी परीक्षाएं

संचालनालय ने अपने आदेश में कहा है कि शीतलहर के चलते कई जिलों से आ रहे आवेदनों को देखते हुए कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की अर्ध वार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया जा रहा है , अब हाई स्कूल कक्षाओं की परीक्षाएं दिन में 1 बजे से 4 बजे तक होंगी और उच्चतर माध्यमिक  कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी, इसके अलावा जिन स्कूलों में ओपन बोर्ड की परीक्षाएं है वो यथावत रहेंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews